नये साल में बदलेंगे हम, बदलेगा शहर: मुख्य पार्षद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2016 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

गुब्बारा उड़ा कर वार्ड पार्षदों ने नगरवासियों को किया सेलिब्रेट मधेपुरा : नये साल को सेलिब्रेट करने का लोगों में जज्बा वही है, लेकिन नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने नये अंदाज में शहरवासियों को सेलिब्रेट किया. शहर के जयपालपट्टी चौक पर शुक्रवार को वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, मुकेश कुमार, दुखा महतो ने गुब्बारा उड़ा […]
विज्ञापन
गुब्बारा उड़ा कर वार्ड पार्षदों ने नगरवासियों को किया सेलिब्रेट
मधेपुरा : नये साल को सेलिब्रेट करने का लोगों में जज्बा वही है, लेकिन नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने नये अंदाज में शहरवासियों को सेलिब्रेट किया. शहर के जयपालपट्टी चौक पर शुक्रवार को वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, मुकेश कुमार, दुखा महतो ने गुब्बारा उड़ा कर नगरवासियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर राकेश कुमार डब्लू, मंटू कुमार, मो सफीक, रवि शंकर यादव, मुकेश कुमार मुन्ना, मो इशरार अहमद, चंचल कुमार, विवेक कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य ने नगर परिषद की जनता को नये वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी.
उधर, शुक्रवार को अपने आवास पर शहरवासियों के लिए मंगल कामना करते हुए मुख्य पार्षद डा विशाल कुमार बबलू ने कहा कि वे इश्वर से कामना करते हैं कि नगर परिषद की जनता की सुख समृद्धि व अमन चैन हमेशा बनी रही. उन्होंने कहा कि नये साल में अगर हम बदलेंगे हम तो शहर भी बदल जायेगा.
नये साल के सेलीबे्रशन के मौके पर मुख्य पार्षद ने शहरवासियों से नगर परिषद को स्वच्छ व सुंदर बनाने का आहृवान किया. उन्होंने नगरवासियों से कहा कि कुछ छोटी-छोटी आशाओं से ही शहर में खुशियां आयेगी और निराशा के कोहरे को चीर कर नये उम्मीद की धूप खिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










