डा ललन अद्री बने अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष

डा ललन अद्री बने अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष फोटो- कैंपस 1कैप्शन- डा ललन प्रसाद अद्री प्रतिनिधि.मधेपुरा.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 30 दिसंबर को बेगुसराय में संपन्न तीन दिवसीय प्रदेश अधिवेशन में पूरे बिहार के पुराने इकाई को भंग कर नये कार्यकारिणी की घोषणा की गयी. जिसमें भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत पीएस कॉलेज मधेपुरा के […]
डा ललन अद्री बने अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष फोटो- कैंपस 1कैप्शन- डा ललन प्रसाद अद्री प्रतिनिधि.मधेपुरा.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 30 दिसंबर को बेगुसराय में संपन्न तीन दिवसीय प्रदेश अधिवेशन में पूरे बिहार के पुराने इकाई को भंग कर नये कार्यकारिणी की घोषणा की गयी. जिसमें भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत पीएस कॉलेज मधेपुरा के वरीय शिक्षक डा ललन प्रसाद अद्री को बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया. डा अद्री को अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर विवि के शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों में हर्ष देखा जा रहा है. अभाविप के जिला संयोजक रंजन यादव ने बताया कि बेगूसराय मे अभाविप का संपन्न प्रदेश स्तरीय अधिवेशन पूर्णत सफल रहा. जिसमें पूरे बिहार प्रांत से पांच हजार छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया था. इस प्रांतीय अधिवेशन में छपरा विवि के प्राध्यापिका डाॅ पूनम सिंह को अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गयी. वहीं औरंगाबाद के दीपक कुमार को संगठन का प्रदेश मंत्री बनाया गया है. अधिवेशन के दौरान बीएन मंडल विवि मधेपुरा के संयोजक राहुल कुमार यादव बनाये गये. वहीं जिला संयोजक का दायित्व रंजन यादव को सौंपा गया. पूर्व जिला संयोजक संतोष कुमार राज को बिहार प्रदेश कार्यकारिणी परिषद के सदस्य के रूप में संगठन में जगह दी गयी. इसके अलावा पूर्व नगर मंत्री अभिषेक यादव, ईसा असलम, उदाकिशुनगंज के पूर्व नगर मंत्री गौरव ठाकुर, डा अवधेश सिंह, डा राजेंद्र यादव को भी प्रदेश कार्यकारिणी परिषद का सदस्य बनाया गया है. वहीं मधेपुरा जिला प्रमुख का पद डा अनिल कुमार यादव मिला एवं विवि प्रमुख डा कामाख्या नारायण सिंह बने. नये कार्यकारिणी के गठन पर शशि यादव, नगर छात्रा प्रमुख सोना यादव, नीतीश यादव, अजीत कुमार, रोहित कुमार, श्रेया, विनय कुमार, प्रिंस, मौसम, प्रभात रंजन, शिया शरण भरती, सुशील कुमार, प्रिंस कुमार, सूरज कुमार, राजेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नये कमेटी को संगठन चलाने में पूर्ण सहयोग करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










