टपुआ टोला स्कूल जांच के लिए पहुंचे बीडीओ

चौसा : विगत दिनों प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक टपुआ टोला में प्रधानाध्यापक की मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला जड दिया था. साथ ही विरोध प्रदर्शन कर विद्यालय में अनियमितता के खिलाफ नारेबाजी भी किया था. मंगलवार को बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा विद्यालय पहुंच कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया और उपस्थित छात्र […]
चौसा : विगत दिनों प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक टपुआ टोला में प्रधानाध्यापक की मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला जड दिया था. साथ ही विरोध प्रदर्शन कर विद्यालय में अनियमितता के खिलाफ नारेबाजी भी किया था.
मंगलवार को बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा विद्यालय पहुंच कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया और उपस्थित छात्र – छात्राओं से पूछताछ भी किया. छात्र – छात्राओं ने बीडीओ को कहा कि विद्यालय में मिड डे मिल ठीक से नहीं बनाया जाता और पेय जल की भी व्यवस्था नहीं है. छात्रवृत्ति से भी वंचित रखा जाता है. वहीं प्रधानाध्यापक इंदू कुमारी ने कहा कि दस दिसंबर को खाना बनाते समय जल गयी थी. जख्मी होने के कारण दो दिन तक स्कूल नहीं आ सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










