Lalu Yadav Health Update : AIIMS के बाहर राजद कार्यकर्ता न लगाएं भीड़ - Lalu Yadav के इलाज के बीच तेजस्वी ने की अपील

Lalu prasad yadav latest health update : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को इलाज के लिए दिल्ली एम्स में ले जाये जाने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एम्स में भीड़ नहीं लगाने की अपील की है. सोशल मीडिया के माध्यम से तेजस्वी यादव ने रविवार को सभी राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को सघन चिकित्सीय देखभाल की जरूरत है.
Lalu yadav news : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को इलाज के लिए दिल्ली एम्स में ले जाये जाने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एम्स में भीड़ नहीं लगाने की अपील की है. सोशल मीडिया के माध्यम से तेजस्वी यादव ने रविवार को सभी राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को सघन चिकित्सीय देखभाल की जरूरत है. अभी किसी से मिलने की अनुमति नहीं है. ऐसे में जो जहां हैं वहीं से लालू प्रसाद के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें.
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘राजद के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं से अपील है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी को सघन चिकित्सीय देखभाल की ज़रूरत है अतः किसी भी स्थिति में AIIMS में भीड़ ना लगाए. अभी किसी से मिलने की अनुमति नहीं है. कृपया आप जहां हैं वहीं से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें’
एम्स में भर्ती है लालू- बताते चलें कि मेडिकल बोर्ड की सिफारिश के बाद लालू यादव को कल रांची से एम्स दिल्ली एयर एंबुलेंस के जरिए ले जाया गया. लालू यादव के साथ पूर्व सीएम राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव गए.
Also Read: Bihar News : RJD-JDU के बीच ट्विटर जंग में ‘सांड और भैंस’ की हुई एंट्री ! जानें क्या है पूरा मामला
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




