Bihar News : RJD-JDU के बीच ट्विटर जंग में 'सांड और भैंस' की हुई एंट्री ! जानें क्या है पूरा मामला

Updated at : 23 Jan 2021 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News : RJD-JDU के बीच ट्विटर जंग में 'सांड और भैंस' की हुई एंट्री ! जानें क्या है पूरा मामला

Lalu yadav party RJD and nitish kumar party Jdu : बिहार में नीतीश कुमार के कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी बवाल शुरू हो गया है. राज्य के दो मुख्य पार्टी जदयू और बीजेपी के नेताओं के बीच ट्विटर वार शुरू हो गया है. इसी ट्विटर वार में बिहार की राजनीतिक में भैंस और सांड की एंट्री हो गई है.

विज्ञापन

Bihar News : बिहार में नीतीश कुमार के कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी बवाल शुरू हो गया है. राज्य के दो मुख्य पार्टी जदयू और बीजेपी के नेताओं के बीच ट्विटर वार शुरू हो गया है. इसी ट्विटर वार में बिहार की राजनीतिक में भैंस और सांड की एंट्री हो गई है.

दरअसल, बिहार में नीतीश सरकार ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक और अश्लील कंटेंट को लेकर एक ऑर्डर जारी किया है, जिसको लेकर राजद के नेता ट्विटर पर पूरजोर विरोध कर रहे हैं. इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से जदयू प्रवक्ता अजय आलोक (Ajay Alok) भिड़ गए.

अजय आलोक ने किया ट्वीट- बिहार में जदयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने तेजस्वी के चैलेंज पर रिप्लाई करते हुए लिखा था कि सरकार और सांड को चैलेंज नहीं किया जाता है. वहीं राजद (RJD News) के नेताओं ने इस पोस्ट पर उन्हें ट्रोल करने लगे.

ट्रोल होने के बाद अजय आलोक ने एक और ट्वीट किया है. आलोक ने लिखा, ‘नीतीश जी की कृपा हैं आप पे तेजू बाबा क्योंकि दोस्त के बेटे हैं नहीं तो जदयू में ऐसे लोगों की कमी नहीं जो आपको आपकी जगह दिखा दे. इसीलिए अनावश्यक कमेंट्रीकरके भड़काइए मत , मुहावरों का अर्थ आपके और राजद को समझ में नहीं आएगा. ये मुझे समझना चाहिए था- भैंस के आगे बीन बजाना व्यर्थ हैं’

Also Read: Republic Day 2021 : भारत हो रहा आत्मनिर्भर… समस्तीपुर के सिंगर हिमांशु के इस गीत से गूंजेगा राजपथ, 140 देशों में होगा लाइव प्रसारण

Posted By: Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन