इंटरनेशनल कॉलेज के छात्र रवि ने लहराया परचम, दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड का बनेंगे हिस्सा

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 24 Jan 2026 5:50 PM

विज्ञापन

इंटरनेशनल कॉलेज के छात्र रवि ने लहराया परचम, दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड का बनेंगे हिस्सा

विज्ञापन

पीरीबाजार. मुंगेर प्रमंडल के युवाओं के हौसले इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. इसी कड़ी में पीरीबाजार क्षेत्र के इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ के छात्र व एनसीसी सार्जेंट रवि कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. नौ बिहार बटालियन (भागलपुर ग्रुप) के इस होनहार कैडेट का चयन दिल्ली में आयोजित होने वाले रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) के लिए हुआ है. रवि की इस सफलता से न केवल कॉलेज, बल्कि पूरे जिले में गौरव का माहौल है. बतौर सीनियर कैडेट रवि कुमार इस राष्ट्रीय मंच पर बिहार और झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वे वहां स्वॉर्ड ड्रिल, करतब पथ परेड और यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम जैसे तीन प्रमुख आयोजनों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे. रवि एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता विनय कुमार और माता नबीता कुमारी ने हमेशा अपने बेटे के सपनों को पंख दिए. रवि की इस यात्रा में उनकी मासी का अहम योगदान रहा है. वे स्वयं नेपाल वाईईपी रिटर्न रह चुकी हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर रवि ने एनसीसी में यह मुकाम हासिल किया. रवि वर्तमान में इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ में सेमेस्टर-3 के छात्र हैं. इससे पहले की शिक्षा उन्होंने केआरएस प्लस टू स्कूल से प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सह कॉलेज के सचिव आशुतोष कुमार ने हर्ष जताते हुए कहा कि रवि ने आरडीसी तक पहुंचकर संस्थान और जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है. उन्होंने रवि के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की. बतौर सीनियर कैडेट रवि कुमार इस राष्ट्रीय मंच पर बिहार और झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वे वहां स्वॉर्ड ड्रिल, करतब पथ परेड और यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम जैसे तीन प्रमुख आयोजनों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे. रवि एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता विनय कुमार और माता नबीता कुमारी ने हमेशा अपने बेटे के सपनों को पंख दिए. रवि की इस यात्रा में उनकी मासी का अहम योगदान रहा है. वे स्वयं नेपाल वाईईपी रिटर्न रह चुकी हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर रवि ने एनसीसी में यह मुकाम हासिल किया. रवि वर्तमान में इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ में सेमेस्टर-3 के छात्र हैं. इससे पहले की शिक्षा उन्होंने केआरएस प्लस टू स्कूल से प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सह कॉलेज के सचिव आशुतोष कुमार ने हर्ष जताते हुए कहा कि रवि ने आरडीसी तक पहुंचकर संस्थान और जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है. उन्होंने रवि के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन