लखीसराय के पीरी बाजार में 16 जून को दो पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर

Updated:
विज्ञापन
लखीसराय के पीरी बाजार में 16 जून को दो पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर

सांकेतिक तस्वीर

Lakhisarai Sahyog Shivir: प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर अधिकारियों की टीम पहुंचकर शिकायतों का निष्पादन करेगी.

विज्ञापन

पीरी बाजार (लखीसराय) से रविराज आनंद की रिपोर्ट:

Lakhisarai Sahyog Shivir: आम लोगों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने पंचायत स्तर पर विशेष सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर 16 जून 2026 को पीरी बाजार थाना क्षेत्र की दो पंचायतों में सहयोग शिविर लगाया जाएगा, जहां ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे.

प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर अधिकारियों की टीम पहुंचकर शिकायतों का निष्पादन करेगी.

इन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर

जारी कार्यक्रम के अनुसार बरियारपुर पंचायत में पंचायत भवन, बरियारपुर तथा चौरा राजपुर पंचायत में सामुदायिक भवन, तुमनी में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. दोनों स्थानों पर सुबह से ही विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे.

मौके पर होगी शिकायतों की सुनवाई

शिविर में राजस्व, आपूर्ति, कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, प्रमाण पत्र, पेंशन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी. आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल जांच कर अधिक से अधिक मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा.

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत स्तर पर शिविर लगने से ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों बचेगा. साथ ही सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी. लोगों का मानना है कि अधिकारियों की सीधी मौजूदगी से शिकायतों का समाधान अधिक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से होगा.

बिचौलियों की भूमिका होगी समाप्त

प्रशासन की इस पहल को ग्रामीणों ने जनहित में बड़ा कदम बताया है. उनका कहना है कि गांव में ही अधिकारियों के पहुंचने से बिचौलियों की भूमिका स्वतः समाप्त होगी और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा.जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक ग्रामीणों से सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की अपील की है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन