इंडियन नेवी में ऑफिसर के पोस्ट पर वैकेंसी, अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ी

इंडियन नेवी की भर्ती (AI Generated Image)
Indian Navy SSC Vacancy: 275 पदों पर इंडियन नेवी ने भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के लिए लास्ट डेट बढ़ाकर 3 अगस्त कर दी गई है. आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू हुई थी. इस भर्ती के लिए किसी भी कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
Indian Navy SSC Vacancy 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने Short Service Commission (SSC) Officers के विभिन्न एंट्री के लिए जून में भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के जरिए 275 पोस्ट भरे जाएंगे. पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 27 जुलाई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास एक और मौका है. अप्लाई करने से पहले योग्यता, आवेदन शुल्क और अन्य डिटेल्स जान लें.
अगस्त में इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई
इंडियन नेवी की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दी गई है. इससे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 27 जुलाई थी.
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 जून 2026
- आवेदन की लास्ट डेट: 27 जुलाई 2026
- बढ़ाई गई लास्ट डेट : 3 अगस्त 2026
- परीक्षा की डेट: बाद में घोषित होगी
- एडमिट कार्ड: जल्द जारी होगा
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. General / OBC या फिर SC / ST / PH / Women किसी भी कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए कोई शुल्क नहीं है. कोई फीस जमा नहीं करनी है, केवल ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा.
ये भी पढ़ें: बिहार में सब-इंस्पेक्टर बनने का शानदार मौका, लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को संबंधित ब्रांच के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी. अलग-अलग एंट्री के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है. कैंडिडेट्स आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.
SSC जनरल सर्विस (GS/X) हाइड्रो कैडर के लिए BE/BTech की डिग्री चाहिए. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर पद के लिए किसी भी विषय में BE/BTech में न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ डिग्री चाहिए. इसी तरह पायलट के लिए भी बीटेक की डिग्री चाहिए या MBA / MCA / MSc डिग्री चाहिए.
क्या है चयन प्रक्रिया?
भारतीय नौसेना की SSC Officer भर्ती में चयन आमतौर पर निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा.
- आवेदन की स्क्रीनिंग
- SSB इंटरव्यू
- मेडिकल एग्जामिनेशन
- मेरिट लिस्ट

कैसे करें नेवी SSC की भर्ती के लिए अप्लाई?
- भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- SSC Officer Recruitment June 2027 लिंक पर क्लिक करें.
- यदि नए हैं कैंडिडेट्स पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें.
- मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- सभी जानकारी एक बार जांच लें.
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें.
- फ्यूचर के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सेव कर लें.
आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान
- आवेदन करने से पहले पात्रता और आयु सीमा की जांच करें.
- सभी डॉक्यूमेंट्स सही ढंग से अपलोड करें.
- लास्ट डेट का इंतजार न करें.
- आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट अपने पास रखें.
यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद करें ये 5 ट्रेंडिंग कोर्सेज, मिलेगी 100% जॉब सिक्योरिटी और बेहतरीन ग्रोथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










