रोहतास में प्रदूषण सर्टिफिकेट ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ़्तार कर ले जाती पुलिस की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaraam News: रोहतास में फर्जी प्रदूषण सर्टिफिकेट जारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. ग्रामीणों ने चार लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोप है कि ये लोग फर्जी चालान काटकर लोगों से पैसे वसूल रहे थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Sasaraam News:(राकेश कुमार राही) रोहतास के तिलौथ प्रखंड क्षेत्र में फर्जी प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का गुरुवार सुबह भंडाफोड़ हुआ. तिलौथू बाजार स्थित न्यू वैरायटी हाउस के समीप ग्रामीणों ने गिरोह के चार सदस्यों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. स्थानीय लोगो ने बताया कि टेढ़ाका मोड़ पर उक्त लोगों ने उनकी गाड़ी का 700 रुपये का चालान काटा था, जो बाद में जांच में फर्जी निकला. गुरुवार को जब उनकी गाड़ी तिलौथू बाजार में दिखाई दी, तो ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन

चलंत जांच वाहन के साथ चार लोग हिरासत में

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चलंत प्रदूषण जांच लिखी हुई सुमो वाहन को जब्त कर लिया. साथ ही मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि यह गिरोह कब से सक्रिय था और कितने लोगों को फर्जी चालान का शिकार बना चुका है.

ग्रामीणों की सतर्कता से खुला मामला

ग्रामीणों की सजगता के कारण इस फर्जीवाड़े का खुलासा हो सका. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को ठगी से बचाया जा सके.

Also Read: कैमूर के जीटी रोड पर बालू लदा हाईवा पलटा, चालक घायल; सड़क पर बालू फैलने से यातायात बाधित

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन