कसवा पंचायत में खेल मैदान की मांग तेज, युवाओं ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार

खाली पड़ा सरकारी जमीन
Kaswa Demand Playground: ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान के अभाव में क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर नहीं मिल पा रहा है. खेल गतिविधियों के लिए उन्हें दूसरे गांवों या खुले स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है.
पीरी बाजार (लखीसराय) से रविराज आनंद की रिपोर्ट:
Kaswa Demand Playground: विकास और खेल प्रोत्साहन के दावों के बीच पीरी बाजार थाना क्षेत्र की कसवा पंचायत आज भी एक बुनियादी सुविधा से वंचित है. पंचायत में खेल मैदान के लिए पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. इससे स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.
ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान के अभाव में क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर नहीं मिल पा रहा है. खेल गतिविधियों के लिए उन्हें दूसरे गांवों या खुले स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है.
1.80 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध, फिर भी नहीं बनी योजना
बसौनी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खाता संख्या-874 के अंतर्गत लगभग 1 एकड़ 80 डिसमिल गैर-मजरुआ मालिक जमीन उपलब्ध है, जो खेल मैदान निर्माण के लिए पूरी तरह उपयुक्त और विवादमुक्त है. ग्रामीणों के अनुसार जिस खसरा संख्या-876 पर वर्तमान में थाना भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, उसके ठीक बगल में यह जमीन स्थित है.ग्रामीणों का कहना है कि जब अन्य सरकारी निर्माण कार्यों के लिए जमीन का उपयोग किया जा सकता है, तो खेल मैदान निर्माण को लेकर प्रशासनिक पहल क्यों नहीं की जा रही है.
खेल मैदान केवल सुविधा नहीं, युवाओं के भविष्य की नींव
स्थानीय लोगों ने कहा कि खेल मैदान केवल मनोरंजन या खेलकूद का स्थान नहीं होता, बल्कि यह युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. ग्रामीणों का मानना है कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियां भी युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण पंचायत के बच्चे और युवा इस महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










