जीईसी शिवसोना में स्टार्टअप पिच डेक पर कार्यशाला, छात्रों को उद्यमिता के गुर सिखाए गए

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते कॉलेज के प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवसोना में बिहार स्टार्टअप नीति के तहत "स्टार्टअप पिच डेक निर्माण" पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला में छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के महत्व के साथ-साथ अपने विचारों को निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करने के गुर सिखाए गए.

विज्ञापन

Startup Workshop: हलसी (लखीसराय). बिहार सरकार की बिहार स्टार्टअप नीति के तहत युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC) शिवसोना में "स्टार्टअप पिच डेक निर्माण" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम में छात्रों को अपने अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने तथा निवेशकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

प्राचार्य ने नवाचार और उद्यमिता पर दिया जोर

कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू एम. तुगनायत ने किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा के साथ नवाचार और उद्यमिता का समन्वय बेहद आवश्यक है. उन्होंने छात्रों से नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने वाला बनने और अपने नवाचारों के माध्यम से समाज तथा राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया.

बिहार स्टार्टअप नीति की दी गई जानकारी

जिला उद्योग केंद्र, लखीसराय के महाप्रबंधक रूपेश कुमार झा ने बिहार स्टार्टअप नीति के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप तथा अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने छात्रों को अपने अभिनव विचारों को स्टार्टअप के रूप में विकसित कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

पिच डेक तैयार करने की बताई पूरी प्रक्रिया

मुख्य वक्ता एवं स्किल दर्पण के संस्थापक दयानंद कुमार मेहता ने प्रभावी पिच डेक तैयार करने की प्रक्रिया समझाई. उन्होंने समस्या की पहचान, समाधान, बिजनेस मॉडल, लक्ष्य बाजार, प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त, वित्तीय योजना तथा निवेशकों के समक्ष प्रस्तुतीकरण के महत्वपूर्ण बिंदुओं को उदाहरण सहित समझाया.

आवेदन प्रक्रिया और योजनाओं की दी जानकारी

स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर चंदन कुमार ने बिहार स्टार्टअप कार्यक्रम में आवेदन की प्रक्रिया और सहायता तंत्र की जानकारी दी. वहीं उद्योग विस्तार पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उद्योग विभाग की स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्रों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया.

छात्रों ने पूछे सवाल, विशेषज्ञों ने दिए जवाब

Startup Workshop: कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने स्टार्टअप आइडियाज से जुड़े प्रश्न विशेषज्ञों के सामने रखे. विशेषज्ञों ने छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए मार्गदर्शन दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन