बाढ़ के कारण बड़हिया जवाहर नवोदय विद्यालय 26 सितंबर तक बंद, परिसर में पानी फैलने से बढ़ाई गयी छुट्टी

Updated:
विज्ञापन

लखीसराय समाहरणालय की ओर से निकाला गया आदेश पत्र. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाढ़ के कारण लखीसराय के बड़हिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय को अब 26 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया गया है. परिसर में पानी भरने से छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. विद्यालय जल्द ही फिर से खोला जाएगा.

विज्ञापन

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लखीसराय के बड़हिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय को अब 26 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने 16 सितंबर को आदेश जारी कर विद्यालय बंद रखने की सहमति प्रदान की है. विद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी फैलने की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर छुट्टी की अवधि बढ़ायी गयी है.

विज्ञापन

पहले 17 सितंबर तक बंद रखने का था आदेश

जारी आदेश के अनुसार, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विद्यालय को पहले 9 सितंबर से 17 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था. लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी विद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी फैलने की स्थिति बनी रही. इसके बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को 26 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया.

विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

विद्यालय परिसर में पानी फैलने से विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से पठन-पाठन करना संभव नहीं है. ऐसे में जिला प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए छुट्टी बढ़ाने का फैसला किया है. अब 26 सितंबर तक विद्यालय में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी.

प्राचार्य और डीईओ को निर्देश

जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. साथ ही संबंधित लोगों को इसकी सूचना देने को कहा गया है. बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के बाद विद्यालय को फिर से खोलने के संबंध में आगे निर्णय लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन