मुंगेर विवि में अगले सप्ताह से शुरू होगा स्नातक सेमेस्टर-1 का रजिस्ट्रेशन, 32,946 विद्यार्थियों को मिलेगा एनरोलमेंट नंबर

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-30 के स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अगले हफ्ते शुरू होगी. समर्थ पोर्टल की तकनीकी समस्या ठीक होने के बाद, 32,946 नामांकित विद्यार्थियों को पहले एनरोलमेंट नंबर जारी किया जाएगा. विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा दी जाएगी.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2026-30 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए अगले सप्ताह से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले विद्यार्थियों के लिए एनरोलमेंट नंबर जारी किया जायेगा. विश्वविद्यालय की ओर से एनरोलमेंट नंबर और रजिस्ट्रेशन से संबंधित विस्तृत सूचना विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी जायेगी.

विज्ञापन

समर्थ पोर्टल की तकनीकी समस्या हुई दूर

एमयू के नोडल अधिकारी डॉ सूरज कोनार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए समर्थ पोर्टल पर एनरोलमेंट नंबर जारी करने से जुड़ी तकनीकी समस्या समेत अन्य कमियों को दूर कर लिया गया है. अब विश्वविद्यालय अगले सप्ताह से विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है.

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन से पहले विद्यार्थियों का एनरोलमेंट नंबर जारी किया जायेगा. इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से आवश्यक सूचना भी जारी की जायेगी, ताकि विद्यार्थी समय पर आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकें.

32,946 विद्यार्थियों ने लिया है नामांकन

सत्र 2026-30 के स्नातक सेमेस्टर-1 में मुंगेर विश्वविद्यालय के 53 अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री कॉलेजों में कुल 32,946 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इन सभी विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

विश्वविद्यालय की ओर से पहले 30 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू करने की सूचना जारी की गयी थी. लेकिन समर्थ पोर्टल में आयी तकनीकी खराबी और विद्यार्थियों के एनरोलमेंट नंबर जारी नहीं होने के कारण निर्धारित समय पर रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हो सका था.

तकनीकी खामी के कारण अटका था रजिस्ट्रेशन

एनरोलमेंट नंबर जारी नहीं होने के कारण विद्यार्थियों के बीच रजिस्ट्रेशन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. विश्वविद्यालय स्तर से भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए प्रक्रिया जारी थी.

अब विश्वविद्यालय और समर्थ पोर्टल की ओर से तकनीकी कमियों को दूर कर लिया गया है. इसके बाद रजिस्ट्रेशन शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है. विश्वविद्यालय अगले सप्ताह रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने के साथ विद्यार्थियों को एनरोलमेंट नंबर उपलब्ध करायेगा.

विश्वविद्यालय जारी करेगा जरूरी सूचना

रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से आवश्यक जानकारी दी जायेगी. इसमें एनरोलमेंट नंबर और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी शामिल होगी. विद्यार्थियों को सलाह दी गयी है कि वे विश्वविद्यालय की ओर से जारी होने वाली सूचना पर नजर रखें, ताकि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन