किऊल रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान, छात्रों ने देखा ईटीपी और रीसाइक्लिंग प्लांट

विज्ञापन

किऊल रेलवे परिसर में सफाई अभियान में निकले सीएचआई के संग सफाई कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किऊल जंक्शन पर 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान शुरू हो गया है. इस दौरान सफाई कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली और बच्चों को रेलवे की आधुनिक स्वच्छता तकनीकों से रूबरू कराया गया. यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा.

विज्ञापन

Kiul Junction Swachhata Hi Seva 2026: लखीसराय. किऊल जंक्शन पर गुरुवार से ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ पखवाड़े की शुरुआत हुई. भारतीय रेलवे की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाये जा रहे इस विशेष अभियान के पहले दिन स्टेशन परिसर में स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान सफाई कर्मियों ने रेलवे परिसर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

मंडल पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधन विभाग, दानापुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक यानी सीएचआई आशुतोष कुमार ने किया. किऊल जंक्शन पर कार्यरत सभी सफाई कर्मियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली.

शपथ के दौरान रेलवे परिसर की नियमित साफ-सफाई के साथ प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने और यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया.

बच्चों ने देखी रेलवे की स्वच्छता तकनीक

अभियान के पहले दिन ‘स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये. रेल कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को ठोस कचरा प्रबंधन तथा चार स्तर पर कचरा पृथक्करण यानी वेस्ट सेग्रीगेशन की जानकारी दी गयी.

कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत किऊल जंक्शन के ईटीपी प्लांट, बायो-टॉयलेट, वाटर रीसाइक्लिंग प्लांट और कोच वाशिंग लाइन का भ्रमण कराया गया. छात्रों को बताया गया कि रेलवे किस तरह आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वच्छता और जल संरक्षण को बढ़ावा दे रहा है.

वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण पर जागरूकता

रेलवे स्कूलों में वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता संवाद भी आयोजित किया गया. विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता कराकर स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति उनकी समझ को बढ़ाने का प्रयास किया गया.

कार्यक्रम में स्काउट्स एंड गाइड्स, एनसीसी और एनएसएस से जुड़े विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी की. रेलवे की ओर से बच्चों को स्वच्छता को केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं मानकर सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

Kiul Junction Swachhata Hi Seva 2026: 2 अक्तूबर तक जारी रहेगा अभियान

सीएचआई आशुतोष कुमार ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और रेल परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से अभियान 2 अक्तूबर तक लगातार जारी रहेगा. इस दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.

Also Read: JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अनंत सिंह, एक मंच पर दिखे नीतीश-निशांत, चल रही है बैठक

Also Read: पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया जा रहा परिसर, सर्च ऑपरेशन शुरू

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन