लखीसराय में मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

आसमान में छाए आंशिक बादल
Lakhisarai Weather Alert: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर बाद मौसम और अधिक सक्रिय हो सकता है. जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की आशंका जताई गई है. इसके बाद बूंदाबांदी और फिर तेज बौछारों के साथ बारिश होने की संभावना है.
Lakhisarai Weather Alert: जिले में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. पुरवा हवा चलने और आसमान में छिटपुट बादल छाए रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. सुबह से ही मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा, जिससे लोगों ने राहत महसूस की.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर बाद मौसम और अधिक सक्रिय हो सकता है. जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की आशंका जताई गई है. इसके बाद बूंदाबांदी और फिर तेज बौछारों के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 9 और 10 जून की तुलना में गुरुवार को अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है.
प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बिजली कड़कने और वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की है. इसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है.
किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों से जुड़े आवश्यक कार्य दोपहर से पहले ही पूरा कर लें. मौसम में अचानक बदलाव के कारण खेतों में काम करने के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.
गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिनभर बादलों और धूप का आना-जाना लगा रह सकता है.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं और 15 जून के आसपास मानसून के प्रवेश की संभावना है. किसानों को धान की खेती की तैयारी शुरू करने की सलाह दी गई है. खेतों की जुताई कर उन्हें तैयार रखने तथा पर्याप्त नमी बनने के बाद धान का बिचड़ा डालने की बात कही गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










