उप मुख्यमंत्री का सूर्यगढ़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष ने किया स्वागत
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 04 Jan 2026 6:45 PM
रविवार को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का स्वागत किया गया
मेदनीचौकी. रविवार को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का स्वागत किया गया. उनके भागलपुर जाने के क्रम में जेबीएस ब्रीक्स के पास एनएच 80 सड़क पर सूर्यगढ़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेम कुमार गौतम उर्फ पंकज सिंह व अपने सहयोगियों के साथ फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. उप मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचते ही बाजे-गाजे के साथ स्थानीय लोग काफी जोशो-खरोश जिंदाबाद का नारा लगाने लगे. बारी-बारी से सभी लोगों ने माला पहनाया. फिर लोगों का अभिवादन कर प्रस्थान कर गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










