शराब के साथ दो तस्कर व तीन शराबी गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 30 Dec 2025 6:22 PM
शराब के साथ दो तस्कर व तीन शराबी गिरफ्तार
लखीसराय. उत्पाद पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से देसी व विदेशी शराब के साथ दो तस्कर व तीन शराबी को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के नोनफर मुसहरी व महुआडीह निवासी सुभाष महतो के पुत्र रूपेश कुमार को 1.6 लीटर शराब व भनपुरा निवासी गुरुदेव यादव के पुत्र मुंशी यादव को 23.6 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. इसके अलावा बड़हिया से लोहरा निवासी सत्यनारायण पासवान के पुत्र रोहित पासवान, डूमरी निवासी रामवान राम के पुत्र शोलू कुमार व पुरानी छावनी निवासी पिंटू राम के पुत्र सुमित कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










