टाइगर इलेवन झाझा ने केसीसी खुटहा को हराया

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 01 Jan 2026 6:20 PM

विज्ञापन

जेएनएससी क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम लीग मुकाबला गुरुवार को केसीसी खुटहा व टाइगर इलेवन झाझा के बीच खेला गया

विज्ञापन

बड़हिया. जेएनएससी क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम लीग मुकाबला गुरुवार को केसीसी खुटहा व टाइगर इलेवन झाझा के बीच खेला गया. इसमें टॉस जीतकर खुटहा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टाइगर इलेवन झाझा की अनुशासित व आक्रामक गेंदबाजी के सामने केसीसी खुटहा की पारी बिखर गयी. खुटहा की टीम 15.3 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 77 रन ही बना सकी. टीम की ओर से राजा ने सात गेंदों में 16 रन बनाकर सबसे अधिक योगदान दिया. झाझा की ओर से मुनचुन ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाये. उनका भरपूर साथ देते हुए आकाश ने भी तीन विकेट हासिल कर खुटहा की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर इलेवन झाझा की टीम ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया. मुनचुन व रौशन की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर झाझा ने महज 7.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मुनचुन ने 11 गेंदों में 25 रन व रौशन ने 12 गेंदों में 20 रन की शानदार पारी खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मुनचुन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच समाप्ति के बाद यह पुरस्कार विकास कुमार द्वारा प्रदान किया गया. अंतिम लीग मुकाबले में झाझा की इस शानदार जीत ने टूर्नामेंट के रोमांच को यादगार बना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन