हुसैना से आर्म्स एक्ट का तीन आरोपित गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 02 Jan 2026 7:04 PM
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैना गांव से शुक्रवार को आर्म्स एक्ट के तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया
विज्ञापन
14 सितंबर 2025 को एक महिला के घर में घुसकर आरोपियों ने की थी मारपीट व गोलीबारी
मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैना गांव से शुक्रवार को आर्म्स एक्ट के तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हुसैना निवासी छबिला यादव के दो पुत्र कारू यादव उर्फ सोहित कुमार और रोहित यादव उर्फ रोहित कुमार तथा इसी गांव के ललन यादव के पुत्र 24 वर्षीय संकित कुमार को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. तीनों मेदनीचौकी थाना कांड संख्या 131/25 का प्राथमिकी अभियुक्त था. गिरफ्तार तीनों अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. विदित हो कि अवगिल रामपुर निवासी रामजी महतो की पत्नी मंजु देवी ने थाना में आवेदन देकर दर्जनभर नामजद सहित 40-50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें कहा गया था कि सभी आरोपित द्वारा 14 सितंबर 2025 की शाम उनके घर में घुसकर उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की तथा जान मारने की नीयत से गोलीबारी भी की गयी थी. उक्त मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










