युवक को चार गोली मारकर मौत के घाट उतारा

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 03 Jan 2026 6:22 PM

विज्ञापन

जिले के पिपरिया थाना अंतर्गत कोईलवा दियारा से पुलिस ने शुक्रवार की देर रात 21 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है

विज्ञापन

-पिपरिया थाना क्षेत्र के कोईलवा दियारा में शुक्रवार की देर रात मिला शव

-शुक्रवार दिन के 11 बजे घर से घास काटने की बात कह कर निकाला था कोईलवा दियारा

-रात 10 बजे तक युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

-सूचना मिलने के साथ ही पुलिस रात में ही पुलिस ने की खोजबीन शुरू

-देर रात्रि कोईलवा दियारा से युवक के शव को किया बरामद

-परिजन दो लोगों पर हत्या किए जाने का लग रहे आरोप, प्राथमिकी दर्ज के लिए देर शाम तक नहीं दिया आवेदन

-पुलिस के द्वारा संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले कर की जा रही पूछताछ, दो अन्य संदिग्ध की हो रही खोज

लखीसराय. जिले के पिपरिया थाना अंतर्गत कोईलवा दियारा से पुलिस ने शुक्रवार की देर रात 21 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. युवक की चार गोली मारकर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है. युवक की पहचान पिपरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी स्व. राजेश सिंह के पुत्र पीयूष कुमार के रूप में की गई. पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात 10 बजे मृतक पीयूष की मां इंदु देवी द्वारा पिपरिया थाना पहुंचकर अपने बेटे के घर नहीं लौटने की बात कही गयी. मृतक की मां के अनुसार पीयूष दिन के 11 बजे ही घास लाने की बात कह घर से निकला था. साथ ही बताया गया कि वह कोईलवा दियारा की ओर गया था. इसके बाद पुलिस रात्रि में ही युवक की खोज के लिए निकल पड़ी. खोजबीन के दौरान कोईलवा दियारा से पीयूष के गोलियों से छलनी शव को बरामद किया गया. थानाध्यक्ष के अनुसार अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. इस दिशा में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं दो अन्य संदिग्धों की खोज में छापेमारी कर रही है.

इधर, पोस्टमार्टम हाउस के पास मृतक की अपने पुत्र की मौत के बाद रोते बिलखते मां इंदु देवी ने बताया कि उनके पति के जाने के बाद उनका एकमात्र पुत्र पीयूष व उससे एक छोटी पुत्री ही उनके जीवन का सहारा थी. उन्होंने पुलिस प्रशासन से उनके पुत्र के हत्यारे के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई करने की मांग की.

बोले एसडीपीओ

इस संबंध में एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि युवक पीयूष की हत्या के मामले में परिजनों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए शाम तक आवेदन नहीं दिया गया है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल की तकनीकी जांच की गयी है. वहीं सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. जल्द ही पुलिस मामले में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर हत्या के कारणों का भी खुलासा कर देगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन