हत्या के फरार आरोपित पिता-पुत्र के घर कुर्की जब्ती

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 20 Jan 2026 7:30 PM

विज्ञापन

हत्या के फरार आरोपित पिता-पुत्र के घर कुर्की जब्ती

विज्ञापन

दंडाधिकारी की मौजूदगी में तोड़ा गया ताला, न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर कार्रवाई

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थानाध्यक्ष भगवान राम के नेतृत्व में मंगलवार को सूर्यगढ़ा पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्त पिता-पुत्र के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान अभियुक्तों के घर में ताला लगा हुआ था, जिसे दंडाधिकारी की उपस्थिति में तोड़ा गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि रामपुर गांव निवासी रामानुज सिंह एवं उसके पुत्र रोहित कुमार सिंह के घर कुर्की जब्ती की गयी है. दोनों अभियुक्त 25 अक्तूबर 2025 को हुई हत्या की घटना के बाद से फरार चल रहे हैं. गौरतलब है कि रामपुर गांव निवासी शेखर सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार की 25 अक्तूबर 2025 को हत्या कर दी गयी थी. कन्हैया कुमार पटवन के लिए खेत गया था, जहां उसकी हत्या कर शव को समीप के गड्ढे की झाड़ी में छिपा दिया गया था. अगले दिन झाड़ी से उसका शव बरामद हुआ था. मामले में मृतक की मां अमृता देवी के बयान पर सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 301/25 दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में रामानुज सिंह एवं उसके पुत्र रोहित कुमार सिंह सहित छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

घटना के बाद से ही दोनों अभियुक्त फरार थे. कुछ दिन पूर्व उनके घर इश्तेहार भी चिपकाया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे सक्षम न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर दंडाधिकारी सह बीपीआरओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन