लखीसराय में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये 87% किशोरियों को लगा गार्डासिल वैक्सीन

Updated:
विज्ञापन

लखीसराय में एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र पर जुटी किशोरियां

Lakhisarai Gardasil Vaccination Campaign: जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि Gardasil एक एचपीवी (Human papillomavirus) वैक्सीन है, जो शरीर को वायरस के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती है. यह मुख्य रूप से Cervical cancer (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए लगाई जाती है.

विज्ञापन

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट:

Lakhisarai Gardasil Vaccination Campaign: लखीसराय जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के तहत अब तक 87 प्रतिशत बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन दी जा चुकी है. यह वैक्सीन विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी मानी जाती है.

जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि Gardasil एक एचपीवी (Human papillomavirus) वैक्सीन है, जो शरीर को वायरस के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती है. यह मुख्य रूप से Cervical cancer (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए लगाई जाती है.

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 10,180 किशोरियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से अब तक 8,841 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है. यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को एकल डोज के रूप में दी जा रही है, क्योंकि यह उम्र संक्रमण के जोखिम की दृष्टि से अधिक संवेदनशील मानी जाती है.

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस वैक्सीन के बाद गंभीर दुष्प्रभाव की संभावना बेहद कम होती है और यह शरीर में एंटीबॉडी विकसित कर वायरस से सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे लगभग 90 प्रतिशत तक सर्वाइकल कैंसर के मामलों को रोका जा सकता है.

एचपीवी वायरस मुख्य रूप से यौन संपर्क के माध्यम से फैलता है और कुछ प्रकार जननांगों में मस्से तथा आगे चलकर कैंसर का कारण बन सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार शरीर स्वयं वायरस को खत्म कर देता है, लेकिन यदि संक्रमण लंबे समय तक बना रहे तो यह खतरनाक रूप ले सकता है.

इसी कारण स्वास्थ्य विभाग ने किशोरियों के लिए गार्डासिल टीकाकरण को अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन