बेहतर कार्य-प्रणाली का अवसर लेकर आता है नववर्ष : डीएम
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 01 Jan 2026 9:21 PM
बेहतर कार्य-प्रणाली का अवसर लेकर आता है नववर्ष : डीएम
जिला प्रशासन द्वारा मनाया गया नववर्ष कार्यक्रम
लखीसराय. जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र व जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सानिध्य में नववर्ष 2026 का उत्सव सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक व प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ. यह आयोजन समाहरणालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशासनिक सहयोगी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत नववर्ष की मंगलकामनाओं के साथ हुई. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया वर्ष आत्ममंथन, नवसंकल्प व बेहतर कार्य-प्रणाली अपनाने का अवसर लेकर आता है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की सफलता टीमवर्क, पारदर्शिता व जनहित के प्रति समर्पण पर निर्भर करती है. सभी कर्मियों को चाहिए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करें.जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन व जनता के बीच विश्वास कायम रखना आवश्यक है. इसके लिए संवाद, संवेदनशीलता व जवाबदेही की भावना को मजबूत करना होगा. उन्होंने सभी कर्मियों से अपेक्षा की कि वे नये वर्ष में नवाचार, तकनीक के बेहतर उपयोग व सेवा-भाव के साथ कार्य करें, ताकि प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता व प्रभावशीलता में निरंतर सुधार हो सके.
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. उन्होंने कहा कि बीते वर्ष में जिले ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जो सभी विभागों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. नये वर्ष में प्रशासनिक कार्यों में सुधार, समयबद्ध निष्पादन व आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया.कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. आपसी सौहार्द, सहयोग व सकारात्मक कार्य-संस्कृति को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. सभी ने यह संकल्प दोहराया कि वर्ष 2026 में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, विकास कार्यों को गति देने व जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए निरंतर प्रयास किये जायेंगे. क्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने जिले के सर्वांगीण विकास, शांति, समृद्धि व सुशासन के लिए सामूहिक रूप से शुभकामनाएं व्यक्त की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










