पुलिसिया दबिश के आगे झुका हत्यारोपित, कुर्की-जब्ती के बाद थाने में किया सरेंडर

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 21 Jan 2026 6:21 PM

विज्ञापन

पुलिसिया दबिश के आगे झुका हत्यारोपित, कुर्की-जब्ती के बाद थाने में किया सरेंडर

विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपित रोहित सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में हत्या के एक मामले में पुलिस की दबिश आखिरकार रंग लाई. मंगलवार को पुलिस द्वारा की गई कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के तुरंत बाद मामले का मुख्य आरोपी रोहित कुमार सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. फरार चल रहे आरोपी ने सूर्यगढ़ा थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.

क्या है मामला

थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि रामपुर निवासी स्व. शेखर सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार की हत्या 25 अक्टूबर 2025 को कर दी गई थी. हत्या के अगले दिन युवक का शव गांव के पास स्थित बहियार के एक गड्ढे और झाड़ी से बरामद किया गया था. इस सनसनीखेज हत्याकांड में रामपुर गांव के ही रामानुज सिंह, उनके पुत्र रोहित कुमार सिंह सहित कुल छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.

फरार आरोपितों पर पुलिस का शिकंजा

घटना के बाद से ही पिता-पुत्र पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे. न्यायालय के आदेश पर मंगलवार की अपराह्न पुलिस टीम रामपुर गांव पहुंची और रामानुज सिंह व रोहित कुमार सिंह के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की. घर का सामान जब्त होते देख और पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपी रोहित कुमार सिंह ने सरेंडर करने का फैसला किया.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपित

थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्मसमर्पण के बाद आरोपी रोहित कुमार सिंह को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन