दरियापुर एनएच स्थित पुल की हो रही मरम्मत, समयावधि के लिए रहेगा वन-वे

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 01 Jan 2026 9:15 PM

विज्ञापन

दरियापुर एनएच स्थित पुल की हो रही मरम्मत, समयावधि के लिए रहेगा वन-वे

विज्ञापन

वन-वे परिचालन में सहयोग करें वाहन चालक : डीएम

लगभग एक महीने तक रहेगा वन-वे

लखीसराय. एनएच-80 स्थित दरियापुर के समीप पुल की मरम्मत के कारण लग रहे जाम से लोग परेशान हैं. जाम की समस्या से निबटने के लिए डीएम ने तत्काल प्रभाव से यातायात को वन-वे करने करने का निर्देश दिया है. डीएम ने पुल के दोनों छोर पर यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस बल को भी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है. इससे आवागमन में सहूलियत होगी और लोगों को जाम से भी छुटकारा मिलेगाडीएम मिथिलेश मिश्र व एसपी अजय कुमार ने गुरुवार को जिले के विद्यापीठ से लेकर बड़हिया के बीच एनएच-80 स्थित दरियापुर के समीप पुल के मरम्मत कार्य का जायजा लिया. यह अवलोकन क्षेत्र में लगातार उत्पन्न हो रही जाम की समस्या के समाधान के उद्देश्य से किया गया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने पुल पर यातायात की स्थिति, वाहनों के दबाव, आवागमन की गति तथा आमजन को हो रही असुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. अवलोकन के क्रम में यह पाया गया कि पुल की चौड़ाई सीमित होने एवं दोनों ओर से एक साथ वाहनों के आवागमन के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इससे स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों, मरीजों एवं दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए डीएम ने तत्काल प्रभाव से पुल पर यातायात को वन-वे (एकतरफा) करने का निर्देश दिया है. डीएम ने निर्देश दिया कि कुछ-कुछ निश्चित अंतराल पर एक ही दिशा से वाहनों का परिचालन कराया जाये. इससे पुल पर वाहनों का सुचारू एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके. इसके लिए एक निश्चित समयावधि के पश्चात दिशा परिवर्तन कर दूसरी ओर से वाहनों को गुजरने दिया जायेगा. इस व्यवस्था से दोनों दिशाओं के यात्रियों को क्रमबद्ध रूप से आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी. जाम की स्थिति से काफी हद तक राहत मिलेगी. इस अस्थायी यातायात प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए डीएम ने दोनों छोर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया है. पुलिस बल यातायात को नियंत्रित करेगा. वाहन चालकों को दिशा-निर्देश दिये जायेंगे. किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को तत्काल नियंत्रित किया जायेगा. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा लागू किये गये वन-वे व्यवस्था में सहयोग करें. धैर्य बनाये रखें तथा पुलिस एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. इससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और सभी को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन