पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए रैयतों से की बात

Updated at : 20 Feb 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए रैयतों से की बात

पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए रैयतों से की बात

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड के सिरखिंडी गांव में पावर ग्रिड उपकेंद्र निर्माण को लेकर प्रस्तावित भूमि का गुरुवार को सीओ द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया. हलसी सीओ अंजली ने बताया कि प्रखंड के सिरखिंडी गांव के खाता नंबर 356 खेसरा नंबर 2968 रकवा 7 एकड़ 40 डिसमिल पर पावर ग्रिड उपक्रम को स्थापित किये जाने का प्रस्ताव सरकार द्वारा दिया गया. प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण एक माह पूर्व केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी किया था. निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित जमीन के बीच रैयती जमीन के साथ-साथ जमीन कम होने की बात बिजली विभाग के पदाधिकारी द्वारा सांसद को बतायी गयी थी. सांसद ने पदाधिकारी द्वारा बताये गये बात पर जमीन के भूस्वामी से बात करने के निर्देश दिया था. उक्त निर्देश के तहत उन्होंने किसानों से बात की. जल्द ही किसानों से समझौता होने की उम्मीद है. वहीं भूस्वामी को सोमवार को अपने जमीन संबंधित कागजात के साथ अंचल कार्यालय पहुंचने को कहा गया है. वहीं भूमि अधिग्रहण के दौरान रैयती जमीन मालिकों को उचित मुआवजा भी देने का कार्य किया जायेगा. मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार, हल्का कर्मचारी सतीश कुमार, अंचल अमीन प्रणव कुमार एवं अन्य ग्रामीण एवं समाजसेवी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन