कसबा पंचायत में देर शाम पहुंचे सूर्यगढ़ा विधायक का हुआ स्वागत

Updated:
विज्ञापन

Lakhisarai News : शुक्रवार की देर संध्या विधायक पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर के कस्बा पंचायत (महा) पहुंचे. वहां बीजेपी के पीरीबाजार मंडल अध्यक्ष मोतीलाल जी के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

विज्ञापन

पीरीबाजार(लखीसराय) से रविराज आनंद की रिपोर्ट

जनता की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक रामानंद मंडल
टाल क्षेत्र की सड़क, बिजली और मसूदन स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली दूर करने की उठी मांग


Lakhisarai News : सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने और स्थानीय समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर विधायक रामानंद मंडल लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार की देर संध्या विधायक पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर के कस्बा पंचायत (महा) पहुंचे. वहां बीजेपी के पीरीबाजार मंडल अध्यक्ष मोतीलाल जी के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोतीलाल जी ने विधायक को क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराते हुए स्थानीय विकास से जुड़ी चार महत्वपूर्ण मांगों को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया. जिसमें टाल क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़कों के निर्माण कार्य को अविलंब शुरू कराने की मांग की गई, ताकि किसानों और आम लोगों को आवागमन में सहूलियत हो सके.

मसूदन स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और बुनियादी संसाधनों पूरा करने की मांग

मसूदन स्थित स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और बुनियादी संसाधनों की घोर कमी को दूर करने की मांग उठाई गई, ताकि स्थानीय लोगों को इलाज के लिए शहर न भागना पड़े. टाल क्षेत्र में निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए इसे लखीसराय ग्रिड से जोड़ने का आग्रह किया गया. क्षेत्र की धार्मिक आस्था के मुख्य केंद्र बाबा अभयनाथ मंदिर परिसर को पर्यटन और नागरिक सुविधाओं के लिहाज से विकसित करने की मांग पुरजोर तरीके से रखी गई. मौके पर विधायक के साथ बरियापुर के मुखिया अभिषेक राज उर्फ चुन्नू, जदयूं नेता अशोक मंडल, ग्रामीण शंभूशरण सिंह,महा पंचायत के वार्ड सदस्य मृत्युंजय कुमार, सोनू कुमार, गौरव कुमार सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीण और एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन