Lakhisarai News : नाबालिग को भगाने का आरोपी युवक गिरफ्तार, लड़की सकुशल बरामद

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपित.

Lakhisarai News : हलसी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया.

विज्ञापन


हलसी(लखीसराय) से केशव कुमार की रिपोर्ट :


Lakhisarai News : जिले के हलसी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिमी गिद्धा गांव निवासी अनिल यादव के पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है.

6 जून को आरोपित ने नाबालिग को भगाया था

Lakhisarai News : पीड़ित पिता ने हलसी थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि 6 जून को उनकी नाबालिग पुत्री शौच के लिए बहियार की ओर गई थी. इसी दौरान युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया. काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई.मामले की गंभीरता को देखते हुए हलसी थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी तथा लड़की की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया.

तकनीकी अनुसंधान पर दोनों का लगा पता

तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों का पता लगाया और नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बरामद युवती को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत अपने संरक्षण में लिया है. उसका चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ न्यायालय में बयान दर्ज कराया. गिरफ्तार आरोपी को भी न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया.

सख्त कार्रवाई की जाएगी : थानाध्यक्ष
Lakhisarai News : हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाती है. मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बेटी के सकुशल मिलने पर राहत की सांस ली है. वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है.

ALSO READ BAU सबौर में आज से राष्ट्रीय आम समागम: 9 राज्यों की 1000 किस्मों का होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन