ताजिया के दौरान वैशाली में पुलिस पर हमला, राजापाकर थानाध्यक्ष पर लोहे की रॉड से सिर पर वार
थानाध्यक्ष की तस्वीर
Bihar Police Attack : मुहर्रम के मौके पर ताजिया विसर्जन के दौरान वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा पर कथित रूप से असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और चिकित्सकों को छह टांके लगाने पड़े.
Bihar Police Attack : (नीरज कुमार) मुहर्रम के मौके पर ताजिया विसर्जन के दौरान वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा पर कथित रूप से असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और चिकित्सकों को छह टांके लगाने पड़े. फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
रूट और समय के पालन को लेकर हुआ विवाद
थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि प्रशासन द्वारा पूर्व में आयोजित शांति समिति की बैठक में ताजिया जुलूस के रूट और समय को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए थे. आरोप है कि कुछ आयोजन समितियों ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया.
उन्होंने बताया कि तकिया टोला के बुढ़वा अखाड़ा का ताजिया निर्धारित मार्ग छोड़कर दूसरे रास्ते से राजापाकर बाजार पहुंच गया, जबकि उसका सबसे पहले विसर्जन होना था. इसके बाद दर्जी टोला के इस्लामिया अखाड़ा का ताजिया विसर्जन के लिए लाया जा रहा था, तभी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई.
Vaishali News : लोहे की रॉड से हमला, थानाध्यक्ष घायल
पुलिस के अनुसार, इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ असामाजिक तत्व उग्र हो गए और थानाध्यक्ष पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजापाकर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर में छह टांके लगाए गए.
Hajipur News: एसपी और एसडीपीओ पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही महुआ के एसडीपीओ संजीव कुमार अतिरिक्त पुलिस बल और बज्र वाहन के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया. देर रात वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया.
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, अंचलाधिकारी गौरव कुमार तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.
CCTV फुटेज के आधार पर होगी पहचान
घटनास्थल के समीप स्थित एक आभूषण दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच जारी थी.
Also Read : नोएडा में सड़क हादसे में वैशाली के युवक की मौत, महुआ में शोक की लहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










