वैशाली: महुआ में बाईपास सड़क जर्जर, जगह-जगह बने गड्ढों में जमा हो रहा पानी

Updated:
विज्ञापन

बाईपास सड़क पर बने गढ़े में जल जमाव

महुआ के पंचमुखी चौक से छतवारा जाने वाली बाईपास सड़क रखरखाव के अभाव में जर्जर हो गई है. सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द मरम्मत की गुहार लगा रहे हैं.

विज्ञापन

Hajipur Waterlogging: महुआ बाजार के पंचमुखी चौक से छतवारा जाने वाली बाईपास सड़क रखरखाव के अभाव में कई जगहों पर टूटकर काफी जर्जर हो चुकी है. कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है. इससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी होने लगी है.

जानकारी के अनुसार, बाजार में जाम की समस्या को दूर करने के लिए पंचमुखी चौक से देसरी रोड, विष्णु चौक, गदोपुर होते हुए छतवारा तक बाईपास सड़क का निर्माण कराया गया था. नियमित रूप से रखरखाव नहीं होने के कारण ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, देवेंद्र साह के घर, वीरेंद्र पासवान के घर, शिक्षक अमोद पासवान के कोचिंग स्थान समेत कईअन्य जगहों पर सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गयी है.

डेढ़ फीट तक पानी जमा होने से परेशानी

देवेंद्र साह के घर के पास सड़क पर बने गड्ढे में एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो जाता है. इससे साइकिल, बाइक, ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है. दिन में लोग किसी तरह जलजमाव वाली सड़क को पार कर जाते हैं, लेकिन रात में गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण लोग गिरकर घायल हो रहे हैं.

स्थानीय महादेव ठाकुर, विकास कुमार, वीरेंद्र साह, देवेंद्र महतो, विनोद महतो, राजेश ठाकुर, वकील दास, राजू दास समेत अन्य लोगों ने बताया कि गड्ढे में तब्दील हुई सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने से राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी हो रही है. इसकी शिकायत के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है. इससे ग्रामीणों में रोष है.

ग्रामीण डॉ. महेश्वर बैठा, संजय कुमार, सत्येंद्र महतो, बिजली साह, जयराम समेत अन्य लोगों ने जिलाधिकारी वर्षा सिंह से बाईपास सड़क पर बने जलजमाव वाले गड्ढों को भरवाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें : पटना के डॉक्टर से 2.03 करोड़ की वसूली, मुजफ्फरपुर में कोचिंग चलाने वाली महिला ने किया ब्लैकमेल


विज्ञापन
दिलीप कुमार

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन