हाजीपुर में आज निकलेगी भव्य तिरंगा रैली, साइकिल और पैदल मार्च से दिया जाएगा देशभक्ति का संदेश

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा

हाजीपुर में 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत आज एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है. यह रैली देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए साइकिल और पैदल मार्च के रूप में निकाली जाएगी. कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताएं भी शामिल होंगी.

विज्ञापन

Hajipur Tiranga Rally: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत हाजीपुर में आज भव्य तिरंगा रैली निकाली जाएगी. रैली में साइकिल और पैदल मार्च के माध्यम से लोगों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा.

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:50 बजे विशिष्ट अतिथियों के आगमन से होगी. इसके बाद 8:55 बजे सामूहिक राष्ट्रगीत का गायन और गुब्बारे आसमान में छोड़कर हर घर तिरंगा अभियान-2026 का शुभारंभ किया जाएगा. सुबह 9 बजे अक्षयवट राय स्टेडियम, हाजीपुर से साइकिल और पैदल तिरंगा रैली रवाना होगी.

दो मार्गों से जीए इंटर हाई स्कूल पहुंचेगी रैली

साइकिल रैली अक्षयवट राय स्टेडियम से अनवरपुर चौक होते हुए जीए इंटर हाई स्कूल, हाजीपुर पहुंचेगी. वहीं पैदल रैली अक्षयवट राय स्टेडियम से गांधी चौक होते हुए जीए इंटर हाई स्कूल पहुंचेगी. रैली में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे.

सुबह 9:30 बजे रैली के जीए इंटर हाई स्कूल पहुंचने के बाद विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित होगा. 9:40 बजे विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया जाएगा. इसके बाद 9:45 बजे स्वागत गीत और 9:50 से 10 बजे तक दीप प्रज्ज्वलन के साथ वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन होगा.

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

सुबह 10 से 10:15 बजे तक संबोधन होगा. इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से सुबह 10:15 से 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ थीम पर चित्रकला, निबंध, रंगोली, क्विज और प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी. कार्यक्रम का समापन सुबह 11 बजे बिहार राज्य गीत के बाद होगा.

यह भी पढ़ें : पटना के डॉक्टर से 2.03 करोड़ की वसूली, मुजफ्फरपुर में कोचिंग चलाने वाली महिला ने किया ब्लैकमेल


विज्ञापन
कैफ अहमद

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन