नोएडा में सड़क हादसे में वैशाली के युवक की मौत, महुआ में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Noida Road Accident : वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के मधौल गांव निवासी एक युवक की उत्तर प्रदेश के नोएडा में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

Noida Road Accident : (दिलीप कुमार) वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के मधौल गांव निवासी एक युवक की उत्तर प्रदेश के नोएडा में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

रोजगार के लिए गया था बाहर, हादसे ने छीन ली जिंदगी

जानकारी के अनुसार, मधौल वार्ड-15 निवासी भजन राय के 30 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार करीब छह माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में कोलकाता गए थे. वहां वह एक निजी कंपनी में मालवाहक वाहन चालक के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे.

बताया गया कि वह माल लेकर कोलकाता से दिल्ली की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नोएडा के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. हादसे में वाहन का उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है.

Hajipur News : पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई. मृतक की पत्नी रेणु देवी, बूढ़े माता-पिता और छोटे-छोटे बेटे-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Vaishali News : गांव में शोक की लहर

स्थानीय ग्रामीण एवं पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला ने बताया कि पप्पू कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़े थे. उनकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है.

पैक्स अध्यक्ष बैद्यनाथ राय, गणेश राय, अश्वनी कुमार, जवाहर राय सहित कई ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

Also Read : गोपालगंज में बाढ़ को लेकर तटबंधों का DM ने किया औचक निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन