मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश

Updated:
विज्ञापन

थावे मंदिर मां सिंहासनी का दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री व अन्य

Samrat Choudhary Thawe Mandir:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा, ग्रामीण विकास और भवन निर्माण मंत्रियों के साथ प्रसिद्ध थावे मंदिर का दौरा किया. उन्होंने मां सिंहासनी के दर्शन किए और मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली.

विज्ञापन

Samrat Choudhary Thawe Mandir: बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे मंदिर में मां सिंहासनी का दर्शन करने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, ग्रामीण कार्य विकास मंत्री सुनील कुमार और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के साथ पहुंचे. मंदिर परिसर में पहले से मौजूद विधायक सुभाष सिंह, एमएलसी सुभाष सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों का स्वागत किया.

नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर की पूजा

मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने मां सिंहासनी के चरणों में नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की तथा राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर के मुख्य पुजारी पं. संजय पांडेय, मुकेश पांडेय समेत अन्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना करायी.

फोटो नं 16- थावे मंदिर मां सिंहासनी का दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री व अन्य | Prabhat Khabar Network

मंदिर परिसर में विकास कार्यों की भी ली जानकारी

मां के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पर्यटन विभाग के अधिकारियों, डीएम समीर सौरभ और एसपी विनय तिवारी के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से विकास योजनाओं की समीक्षा की.

कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर परिसर में मुस्तैद रहा प्रशासन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर थावे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. प्रशासन के अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रहे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन हाइअलर्ट मोड में रहा.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए



विज्ञापन
संजय कुमार अभय

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन