गोपालगंज: जदयू सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलते सांसद
जदयू सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस भेंट में बिहार के विकास, जनहित के महत्वपूर्ण विषयों और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने पर गहन चर्चा हुई.
JD(U) MPs Meet Nitish Kumar: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने बुधवार को नई दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर जदयू के अन्य सांसद भी उपस्थित रहे.
भेंट के दौरान डॉ. आलोक कुमार सुमन एवं अन्य जदयू सांसदों ने नीतीश कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस दौरान बिहार के विकास, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा पार्टी को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई.
बिहार के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
डॉ. आलोक कुमार सुमन ने कहा कि नीतीश कुमार का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता, दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है. उनके मार्गदर्शन में जदयू के सांसद बिहार की जनता की आकांक्षाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को संसद में मजबूती से उठाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं.
संसद में मजबूती से उठाए जाएंगे जनहित के विषय
उन्होंने कहा कि जदयू के सभी सांसद एकजुट होकर बिहार के विकास, जनता के कल्याण तथा राज्य के अधिकारों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं. नीतीश कुमार का मार्गदर्शन पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि के लिए ऊर्जा एवं प्रेरणा का स्रोत है. इस दौरान संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











