गोपालगंज: 6 सितंबर को होगी CTET परीक्षा, परीक्षा से दो दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Teacher Eligibility Test: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 का आयोजन 6 सितंबर को होगा. परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर आधारित होगी. जानें परीक्षा पैटर्न, क्वालिफाईंग मार्क्स और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया.

विज्ञापन

Teacher Eligibility Test: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 का आयोजन 6 सितंबर को किया जायेगा. परीक्षा पेन-पेपर यानी ओएमआर आधारित ऑफलाइन माध्यम से होगी. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा. सीबीएसइ के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा से दो दिन पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.

विज्ञापन

पेपर वन और टू में होंगे 150-150 प्रश्न

सीटीइटी में दो पेपर की परीक्षा होगी. पेपर वन की परीक्षा कक्षा एक से पांच तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होगी. वहीं पेपर टू कक्षा छह से आठ तक के लिए आयोजित किया जायेगा. प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. सभी प्रश्न एक-एक अंक के होंगे. परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. यानी गलत जवाब देने पर कोई अंक नहीं काटा जायेगा.

सामान्य वर्ग को 90, आरक्षित श्रेणी को 82 अंक जरूरी

परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत यानी 90 अंक प्राप्त करना होगा. ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82 अंक निर्धारित हैं. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सीटीइटी प्रमाणपत्र दिया जायेगा.

11 मई से शुरू हुआ था आवेदन

सीटीइटी सितंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मई से शुरू हुई थी. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून तक थी. इसी समय तक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की सुविधा दी गयी थी.

अक्टूबर के अंत तक रिजल्ट संभावित

सीबीएसइ के कार्यक्रम के अनुसार सीटीइटी सितंबर 2026 का परिणाम अक्टूबर के अंत तक जारी होने की संभावना है. अभ्यर्थी परीक्षा, एडमिट कार्ड और परिणाम से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए सीबीएसइ और सीटीइटी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन