गोपालगंज: 15 अगस्त के बाद बंद हो सकती है एलपीजी सब्सिडी, गैस एजेंसियों ने ई-केवाईसी कराने की अपील

विज्ञापन

एजेंसी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर

LPG Subsidy: सभी एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है. गैस एजेंसियों द्वारा 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है. ऐसा न करने पर आपकी एलपीजी सब्सिडी पर असर पड़ सकता है और कनेक्शन में दिक्कत आ सकती है.

विज्ञापन

LPG Subsidy: अगर आप एलपीजी रसोई गैस उपभोक्ता हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं से 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है. बताया जा रहा है कि निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर सब्सिडी प्रभावित हो सकती है और घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

ई-केवाईसी नहीं कराने पर महंगा पड़ सकता है सिलेंडर

बताया जा रहा है कि तय समय सीमा के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन को अस्थायी रूप से ब्लॉक किया जा सकता है या उन्हें कमर्शियल श्रेणी में माना जा सकता है. ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है. इसके अलावा उज्ज्वला योजना या अन्य पात्र सब्सिडी का लाभ भी प्रभावित होने की बात कही जा रही है.

कालाबाजारी और फर्जी कनेक्शन पर रोक के लिए प्रक्रिया

गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार, ई-केवाईसी प्रक्रिया का उद्देश्य गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकना, फर्जी या निष्क्रिय गैस कनेक्शनों की पहचान करना और पात्र उपभोक्ताओं तक सब्सिडी का लाभ पहुंचाना है.

निधि एचपी गैस एजेंसी के संचालक निधिकांत पाठक, इंडेन के नागेंद्र कुमार तथा अमित गैस एजेंसी के प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि उपभोक्ता अपनी एलपीजी वितरक एजेंसी पर जाकर फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड और गैस पासबुक साथ ले जाना होगा.

उन्होंने बताया कि संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध हो सकती है. उपभोक्ता आधार फेस आरडी ऐप की मदद से घर बैठे फेस स्कैन के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

गैस एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


विज्ञापन
संजय तिवारी शांडिल्य

लेखक के बारे में

By संजय तिवारी शांडिल्य

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन