गोपालगंज के 14 आदर्श विद्यालयों की होगी नियमित निगरानी, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई पर विशेष जोर

Updated:
विज्ञापन

आदर्श उच्च विद्यालय

गोपालगंज जिले में नौवीं से बारहवीं तक की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने 14 आदर्श विद्यालयों के लिए एक नई पहल शुरू की है. प्रत्येक विद्यालय के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो नियमित निगरानी, शैक्षणिक समीक्षा और विकास कार्यों पर ध्यान देंगे.

विज्ञापन

Gopalganj Adarsh Vidyalaya: जिले में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श) विद्यालयों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है. जिले के 14 प्रखंडों में संचालित आदर्श विद्यालयों की नियमित निगरानी, शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा और विकास कार्यों के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने आदेश जारी कर नामित पदाधिकारियों को अपने-अपने विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया है. विद्यालयों में विभागीय निर्देश के अनुसार संचालित कार्यक्रमों का सुचारू संचालन और अनुश्रवण सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन भी देना होगा. शिक्षकों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करने तथा विद्यालय को आदर्श संस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम करना होगा.

विद्यालयों की जरूरतों पर भी रहेगी नजर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामित अधिकारी केवल औपचारिक निरीक्षण तक सीमित नहीं रहेंगे. उन्हें विद्यालय की वास्तविक जरूरतों की जानकारी लेकर उसके विकास के लिए संबंधित विभागों से समन्वय करना होगा. विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने, शिक्षकों को प्रोत्साहित करने और विभागीय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

हर सप्ताह भेजनी होगी रिपोर्ट

विद्यालय निरीक्षण, विकास कार्यों, शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य संबंधित कार्यों की साप्ताहिक रिपोर्ट जिला पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी. रिपोर्ट के आधार पर जिला स्तर पर विद्यालयों की स्थिति और प्रगति की समीक्षा की जायेगी. प्रशासन की इस व्यवस्था से आदर्श विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन और विद्यालयों के सतत विकास को गति मिलने की उम्मीद है.

विद्यालयवार पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

प्रखंडविद्यालयनामित पदाधिकारी
थावेउच्च माध्यमिक विद्यालय, सेमरागौरव कुमार, उप विकास आयुक्त, गोपालगंज
मांझामाधव उच्च विद्यालय, मांझागढ़अमरेन्द्र कुमार पांडेय, डीईओ, गोपालगंज
विजयीपुरसहयोगी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेजमनोज कुमार, बीडीओ, विजयीपुर
फुलवरियासहयोगी उच्च विद्यालय, बथुआवसीम अकरम, भूमि सुधार उप समाहर्ता, हथुआ
पंचदेवरीतापेश्वर नाथ उच्च विद्यालय, छितौनाआयुष राज आलोक, बीडीओ, पंचदेवरी
उचकागांवएसपीएन उच्च विद्यालय, रघुआ जमसड़डॉ. शशि प्रकाश राय, प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी, गोपालगंज
बरौलीनारायण सर्वोदय उच्च विद्यालय, सदौवाअजीत कुमार रौशन, बीडीओ, बरौली
सिधवलियाउच्च विद्यालय, शाहपुरकुमारी रंजना भारती, भूमि सुधार उप समाहर्ता, गोपालगंज सदर
बैकुंठपुरएसवाइआर उच्च विद्यालय, रेवतिथडॉ. प्रेरणा सिंह, एसडीओ, गोपालगंज सदर
गोपालगंजश्री रामरतन शाही उच्च माध्यमिक विद्यालय, यादोपुरप्रशांत अभिषेक, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी
हथुआउच्च माध्यमिक विद्यालय, बारवों कपरपुराशिवम, प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा, डीपीओ
कटेयाराजेंद्र उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेजअर्चना, बीडीओ, कटेया
भोरेश्री शंकर उच्च विद्यालय, चकिया हुस्सेपुरअभिषेक कुमार चन्दन, एसडीओ, हथुआ
कुचायकोटउच्च विद्यालय, सोनहुलाआदित्य प्रकाश, बीडीओ, कुचायकोट


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन