तारातला गोदाम हादसा मामले में मुश्किल में फिरहाद हकीम, कोलकाता के पूर्व मेयर समेत 3 के खिलाफ शिकायत दर्ज

Edited by Mithilesh Jha
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम.

Firhad Hakim in Trouble: तारातला में गोदाम हादसे के बाद कोलकाता नगर निगम के पूर्व मेयर और ममता बनर्जी के करीबी फिरहाद हकीम की मुश्किलें बढ़ती दिख रहीं हैं. फिरहाद और 2 अन्य पार्षदों के खिलाफ तारातला थाने में शिकायत की गयी है. शिकायत की प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजी गयी है. जानें शिकायतकर्ता ने क्या मांग की है.

विज्ञापन

Firhad Hakim in Trouble: भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) ने कोलकाता के पूर्व महापौर फिरहाद हकीम और पूर्व पार्षदों अनवर खान तथा शम्स इकबाल के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में इन तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गयी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शहर में हाल ही में अवैध निर्माणों को अनुमति देने में उनकी भूमिका थी, जिसके कारण इमारत और गोदाम ढहने की घटना हुई.

तारातला थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत

अधिकारी ने बताया कि बीजेएमसी (दक्षिण कोलकाता जिला) द्वारा यह शिकायत बृहस्पतिवार को तारातला थाने में दर्ज करायी गयी. यह कदम तारातला के ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम ढहने की घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है.

2 पार्षदों अनवर खान और शम्स इकबाल की भूमिका की जांच की मांग

मजदूर प्रकोष्ठ ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कोलकाता बंदरगाह क्षेत्र में इमारत और गोदाम ढहने की बार-बार होने वाली घटनाएं अनधिकृत निर्माण, घोर लापरवाही और संभावित आपराधिक साजिश का परिणाम हैं. शिकायत में हकीम और क्रमशः वार्ड नंबर 80 और 134 के पूर्व पार्षदों अनवर खान और शम्स इकबाल की भूमिका की विस्तृत जांच की मांग की गयी है.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता गोदाम हादसा : मुख्य ठेकेदार समेत 16 की मौत, बचाव अभियान में जुटा भारतीय रेलवे

तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

शिकायतकर्ता ने इस मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने, कथित अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की पहचान करने और कानून के मुताबिक तीनों व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इसके साथ ही, भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए क्षेत्र में इसी तरह के अन्य असुरक्षित ढांचों का निरीक्षण करने का भी आग्रह किया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारी ने कहा- जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है, लेकिन कहा कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. आरोपों को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार सत्यापित किया जायेगा. जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जायेगी.

Firhad Hakim in Trouble: शिकायत की प्रति पीएम मोदी को भी भेजी

अधिकारी ने कहा कि शिकायत दर्ज होने का मतलब यह नहीं है कि स्वतः ही प्राथमिकी दर्ज हो जाये. पुलिस फैसला लेने से पहले याचिका की सामग्री की बारीकी से जांच कर रही है. इस शिकायत की प्रतियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य अधिकारियों को भी भेजी गयी हैं.

इसे भी पढ़ें : तारातला हादसे के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 12 लाख रुपए, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने घटना पर जताया शोक

अवैध और असुरक्षित निर्माण के कारण गयी जानें : शिकायतकर्ता

बीजेएमसी की दक्षिण कोलकाता जिला इकाई के अध्यक्ष और शिकायतकर्ता एमबी महेश ने कहा- अवैध और असुरक्षित निर्माणों के कारण मासूम लोगों की बार-बार जाने वाली जान को महज एक दुर्घटना नहीं माना जा सकता. हमने प्राथमिकी दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि ऐसे ढांचों को अनुमति देने वाले सभी लोगों की पहचान की जा सके और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो.

अब तक 16 की मौत, 17 का चल रहा इलाज

बुधवार को गोदाम ढहने की घटना में समाचार लिखे जाने तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. 17 घायलों का एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है. अलग-अलग एजेंसियों के बचावकर्मी अब भी घटनास्थल पर तलाश अभियान चला रहे हैं.

फिरहाद हकीम के ओएसडी कालीचरण गिरफ्तार

इस मामले में निर्माण कार्य से सीधे जुड़े 5 लोगों और हकीम के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) कालीचरण बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है. राज्य सरकार के आदेश पर कोलकाता पुलिस ने इस दुर्घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम हादसे के बाद क्यों चर्चा में है बेहरा ब्रदर्स?

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से 5 मरे, रेस्क्यू में ली गयी सेना की मदद, 3 गिरफ्तार, देखें Photos

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola