दिनदहाड़े बैंक में घुसे 6-7 डकैत, कर्मचारी के सिर पर तान दी बंदूक, फिर क्या हुआ, जानें

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के कांथी में बैंक में डकैती की कोशिश नाकाम. हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारी पर तानी बंदूक, विरोध करने पर मोबाइल और चेन छीनकर हुए फरार.

विज्ञापन

पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी के नयापुट इलाके में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े एक सरकारी बैंक की शाखा में डकैती की कोशिश से हड़कंप मच गया. जूनपुट कोस्टल थाना क्षेत्र के नयापुट स्थित बैंक में छह से सात हथियारबंद बदमाश घुस आये.

विज्ञापन

वॉल्ट खोलने से कर्मचारी ने किया इनकार

बदमाशों ने एक बैंक कर्मचारी के सिर पर बंदूक तानकर वॉल्ट खोलने का दबाव बनाया. हालांकि, कर्मचारी ने वॉल्ट खोलने से साफ इनकार कर दिया. उसके विरोध के कारण बदमाशों को बैंक से खाली हाथ लौटना पड़ा. भागने से पहले वे कर्मचारी का मोबाइल फोन और सोने की चेन छीनकर फरार हो गये.

घटना के समय बैंक में थे 15-20 ग्राहक

घटना के समय बैंक में करीब 15-20 ग्राहक मौजूद थे. हथियारबंद बदमाशों के अचानक बैंक में घुसने और कर्मचारी के सिर पर बंदूक तानने से ग्राहकों में दहशत फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग बैंक के बाहर जुट गये.

ये भी पढ़ें: बंगाल में भारत विरोधी नेटवर्क तैयार कर रही थी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

सुरक्षा की चिंता बढ़ी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक कर्मचारियों तथा प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली. दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों के बैंक में घुसने की घटना से इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

ये भी पढ़ें: 3.50 करोड़ रुपए का ठोस सोना लेकर भागा सोनार कोलकाता में गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तन्मय मुखर्जी ने बताया कि घटना को लेकर शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola