पुलिस दूरसंचार सिपाही परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीवान के 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा से पूर्व अधिकारियों की बैठक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Police Constable Exam : बिहार पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) पदों के लिए 28 जून को होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. शनिवार को समाहरणालय स्थित अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कार्यपालक सहायकों को परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

Bihar Police Constable Exam : (अरविंद कुमार सिंह) बिहार पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) पदों के लिए 28 जून को होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. शनिवार को समाहरणालय स्थित अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कार्यपालक सहायकों को परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

Siwan News: 19 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

सूचना एवं जनसंपर्क शाखा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा रविवार, 28 जून 2026 को एकल पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी. जिला मुख्यालय में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा. 11 बजे के बाद प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा.

जैमर, CCTV और बायोमेट्रिक से होगी निगरानी

परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर, CCTV सर्विलांस और हॉटलाइन VoIP फोन की व्यवस्था की गई है. प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी और बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लिया जाएगा. परीक्षा के दौरान भी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाएगी.

बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र नहीं मिलेगा प्रवेश

सभी केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को परीक्षा वाले दिन सुबह 8 बजे तक केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. प्रवेश द्वार पर स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेंगे. फ्रिस्किंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा. बिना वैध प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

प्रतिबंधित सामान ले जाने पर होगी कार्रवाई

मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, सादा कागज या किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. परीक्षा केंद्रों पर लगातार लाउडस्पीकर से दिशा-निर्देश प्रसारित किए जाएंगे. नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गोपालगंज में बाढ़ को लेकर तटबंधों का DM ने किया औचक निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन