सीवान में युवक की गुप्तांग काटकर शव को पेड़ से लटका कर की गई थी हत्या, चार साल पुराने मामले में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

एम एच नगर थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चार साल पहले हुई 20 वर्षीय पंकज कुमार की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को दबोच लिया है. एमएच नगर थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तकनीकी साक्ष्यों से हुआ.

विज्ञापन

Siwan News : एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब चार वर्ष पूर्व हुई 20 वर्षीय युवक पंकज कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पुरैना गांव निवासी अजय यादव, पिता मुकेश यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

पुलिस के अनुसार, छह नवंबर 2022 को पुरैना बलमडीह चंवर में तेगा चौधरी यादव के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार की हत्या कर दी गयी थी. बदमाशों ने युवक की गुप्तांग काटकर हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी.

इस मामले में मृतक के पिता तेगा चौधरी ने एमएच नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन के आधार पर पुलिस ने धारा 302/34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया.

मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्य से हुई पहचान

पुलिस कप्तान भारत सोनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मामले के अनुसंधान के दौरान मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कांड में संलिप्त प्राथमिक अभियुक्त अजय यादव की पहचान की गयी. इसके बाद पुलिस टीम ने पुरैना गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई अनुसंधान के आधार पर की जा रही है.

छापेमारी टीम में शामिल रहे पुलिसकर्मी

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए की गयी छापेमारी टीम में एमएच नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल, पुअनि मधुरिमा मनीषा समेत थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन