सीवान में रातभर चला सघन गश्ती अभियान, बैंक-एटीएम और ज्वेलरी दुकानों की पुलिस ने की जांच

Updated:
विज्ञापन

जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार रात सघन गश्ती अभियान चलाया गया. प्रमुख स्थानों, बैंक, एटीएम और ज्वेलरी दुकानों पर विशेष निगरानी रखी गई. संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी गहन जांच की गई.

विज्ञापन

Siwan News : पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात सघन गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने बैंक, एटीएम, ज्वेलरी दुकानों, प्रमुख चौक-चौराहों समेत अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया. पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी गहन जांच की.

विज्ञापन

प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने बढ़ायी निगरानी

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोककर उनके कागजात और सवार लोगों की जानकारी ली. संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ बाजार और प्रमुख प्रतिष्ठानों के आसपास भी पुलिस ने निगरानी की.

बैंक और एटीएम के आसपास पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं, ज्वेलरी दुकानों के संचालकों को भी सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया.

संदिग्ध लोगों से पूछताछ, वाहनों की भी हुई जांच

पुलिस ने रात के समय अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की. विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गयी.

अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्ती पर जोर

पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाया गया है. पुलिस टीमों को संवेदनशील स्थानों और प्रमुख प्रतिष्ठानों के आसपास लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन