सीवान से दिल्ली और उत्तर बिहार की यात्रा होगी आसान, दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों का मिला ठहराव

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहारी सीजन में दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को सीवान और देवरिया सदर में ठहराव देने का फैसला किया है. इससे दिल्ली और उत्तर बिहार के बीच यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Siwan News : पूर्वोत्तर रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आनंद विहार टर्मिनस से जोगबनी और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली दो जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों का ठहराव सीवान और देवरिया सदर स्टेशनों पर देने का निर्णय लिया है. इससे दिल्ली, सीवान और उत्तर बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

जोगबनी जाने वाली ट्रेन का सीवान में रात में ठहराव

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04008 आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी साप्ताहिक त्योहार विशेष 10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन देवरिया सदर स्टेशन पर रात 11.25 बजे पहुंचेगी और 11.30 बजे रवाना होगी. इसके बाद सीवान स्टेशन पर रात 12.35 बजे पहुंचेगी और 12.40 बजे रवाना होगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 04007 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनस विशेष 11 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. यह ट्रेन सीवान स्टेशन पर सुबह 8.10 बजे पहुंचेगी और 8.15 बजे रवाना होगी. वहीं, देवरिया सदर स्टेशन पर सुबह 9.20 बजे पहुंचेगी और 9.25 बजे रवाना होगी.

मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन का भी मिलेगा लाभ

इसी तरह ट्रेन संख्या 04028 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विशेष 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन देवरिया सदर स्टेशन पर रात 11.10 बजे पहुंचेगी और 11.15 बजे रवाना होगी. इसके बाद सीवान स्टेशन पर रात 12.15 बजे पहुंचेगी और 12.20 बजे रवाना होगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस विशेष 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन सीवान स्टेशन पर सुबह 10.45 बजे पहुंचेगी और 10.50 बजे रवाना होगी. वहीं, देवरिया सदर स्टेशन पर सुबह 11.50 बजे पहुंचेगी और 11.55 बजे रवाना होगी.

त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी राहत

दोनों जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों का सीवान में ठहराव मिलने से दिल्ली और उत्तर बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन