अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का आया भूकंप, भारत में भी डोली धरती

Updated:
विज्ञापन

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, फोटो एक्स

Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान में शनिवार शाम 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. भारत में भी कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए.

विज्ञापन

Earthquake In Afghanistan: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 थी. भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में कालाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर, 36.442° उत्तरी अक्षांश और 70.672° पूर्वी देशांतर पर और धरती की सतह से 215 किलोमीटर की गइराई में था.

विज्ञापन

भारत में भी डोली धरती

अफगानिस्तान में आए भूकंप का असर भारत में देखा गया. दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तरी भारत में भी झटके महसूस किए गए. श्रीनगर और इलाके के अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर के स्थानीय निवासी इम्तियाज अहमद ने बताया, मैं अंदर कुर्सी पर बैठा था. कुर्सी हिलने लगी… अच्छी बात यह है कि इस इलाके में अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है. पता नहीं आगे क्या होगा. भारत के अलावा पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

बलूचिस्तान में शुक्रवार से अब तक पांच बार आया भूकंप, पांच लोग घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार से अब तक मध्यम तीव्रता वाले कम से कम पांच भूकंप आ चुके हैं. शनिवार सुबह आए भूकंप के झटकों से बरखान और आसपास के क्षेत्र प्रभावित हुए. अधिकारियों के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 4.3 से 5.2 की तीव्रता वाले इन भूकंपों में पांच लोग घायल हुए हैं और कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है.

वेनेजुएला में भूकंप ने ली 900 से अधिक लोगों की जान

वेनेजुएला में 25 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए थे, जिनमें कम से कम 920 लोगों की मौत हो गई, 51,000 से अधिक लोग लापता हो गए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola