Lakhisarai News : गैस रिसाव से रसोई में लगी आग, मां-बेटा झुलसे

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत.

Lakhisarai News : लखीसराय के धर्मरायचक मोहल्ले में गैस सिलिंडर से रिसाव के कारण रसोई में आग लग गई, जिसमें मनी देवी और उनके पुत्र गणेश कुमार झुलस गए. मां को बचाने के दौरान बेटे ने साहस दिखाते हुए जलते सिलिंडर को बाहर निकालने की कोशिश की. दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है. टैग:

विज्ञापन

लखीसराय से रिपोर्ट :


मां-बेटा को कराया गया सदृ अस्पताल में भर्ती
टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक मोहल्ले की घटना


शहर के धर्मरायचक मोहल्ले में रविवार दोपहर गैस रिसाव के कारण रसोई में अचानक आग भड़क उठी. हादसे में महिला मनी देवी और उनका बेटा गणेश कुमार झुलस गये. दोनों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कैसे हुआ हादसा
धर्मरायचक निवासी मुकेश साह की पत्नी मनी देवी दोपहर में खाना बना रही थीं. चूल्हा जलाते ही सिलिंडर से रिसाव के कारण आग लग गई और पूरी रसोई चपेट में आ गई.


बेटे ने दिखाई बहादुरी
मां को आग में घिरा देख बेटा गणेश कुमार उन्हें बचाने दौड़ा. उसने जलते सिलिंडर को घर से बाहर निकालने की कोशिश की, ताकि आग न फैले. इसी दौरान वह भी गंभीर रूप से झुलस गया.
मामले की जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर हैं.


लोगों में दहशत, अपील जारी
घटना के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने गैस सिलिंडर का नियमित जांच कराने, रिसाव की आशंका पर तुरंत गैस बंद करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ALSO READ ‘मुझे शादी नहीं, करियर बनाना है’… माता-पिता के खिलाफ आवेदन लेकर थाने पहुंची ग्रेजुएशन की छात्रा

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन