बंकिमचंद्र चटर्जी की जयंती पर 'संपूर्ण वंदेमातरम्' गायन प्रतियोगिता आयोजित

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

कार्यकम में शामिल शिक्षिकाएं व छात्र.

Lakhisarai News : लखीसराय के बड़हिया प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में बंकिमचंद्र चटर्जी की 188वीं जयंती पर 'संपूर्ण वंदेमातरम् गायन प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्रों ने राष्ट्रगीत का संपूर्ण गायन प्रस्तुत किया और शिक्षकों ने बंकिमचंद्र के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया.

विज्ञापन

बड़हिया (लखीसराय) से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट

Lakhisarai News : राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्’ के रचयिता बंकिमचंद्र चटर्जी की 188वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को बड़हिया प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में ‘संपूर्ण वंदेमातरम् गायन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा एवं प्रेरक शिक्षिका आरती बी मिश्रा की देखरेख में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. छात्रों व शिक्षकों ने उन्हें नमन किया.

देश की आजादी की लड़ाई का मूलमंत्र बना ‘वंदेमातरम्’

Lakhisarai News : मौके पर प्रधान शिक्षक श्री झा ने कहा कि बंकिमचंद्र चटर्जी के द्वारा रचित ‘वंदेमातरम्’ देश की आजादी की लड़ाई का मूलमंत्र बना. उन्होंने कहा कि बांग्ला भाषा के महान उपन्यासकार बंकिमचंद्र के उपन्यास ‘आनंदमठ’ में वर्णित ‘वंदेमातरम्’ ने क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों में राष्ट्रभक्ति का संचार किया. ‘वंदेमातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर संपूर्ण गायन को प्रोत्साहन देना रचयिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है.
कार्यक्रम में छात्रा सोनाली व पूनम ने संपूर्ण वंदेमातरम् का गायन किया. मौके पर शिक्षिका शशि कुमारी, अनिमा कुमारी झा सहित बाल संसद के सभी सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम का समापन ‘वंदेमातरम्’ के जयघोष के साथ हुआ.

ALSO READ मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी के दौरान युवक के सिर में घुसी तलवार, घंटों चला ऑपरेशन

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन