Lakhisarai News : आपसी विवाद में मारपीट, आठ माह की गर्भवती समेत पांच घायल; थाने में शिकायत दर्ज

Updated:
विज्ञापन

हलसी थाना में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित परिवार.

हलसी (लखीसराय) से केशव कुमार की रिपोर्ट : Lakhisarai News : हलसी थाना क्षेत्र के बमुआरा गांव में आपसी विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. घटना में आठ माह की गर्भवती महिला समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

हलसी (लखीसराय) से केशव कुमार की रिपोर्ट :

Lakhisarai News : हलसी थाना क्षेत्र के बमुआरा गांव में आपसी विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. घटना में आठ माह की गर्भवती महिला समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पीड़ित पक्ष ने हलसी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
घायल सुधा देवी ने बताया कि शुक्रवार को गांव में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि श्याम यादव के पुत्र श्रवण यादव, जलंघर कुमार, रोहन यादव के पुत्र श्याम यादव, श्रवण यादव की पत्नी खुशबू देवी तथा श्याम यादव की पत्नी सीता देवी ने मिलकर उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की.

Lakhisarai News : मौके पर अफरा-तफरी मच गई
इस घटना में रामजी यादव के 26 वर्षीय पुत्र जीवन यादव, जीवन यादव की 23 वर्षीय पत्नी सुधा देवी, रामजी यादव की 42 वर्षीय पत्नी गीता देवी, 50 वर्षीय रामजी यादव तथा उनकी पुत्री पिंकी देवी घायल हो गईं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

आठ माह की गर्भवती महिला को भी मारपीट में लगीं चोटें
पीड़िता सुधा देवी ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती हैं. मारपीट में उन्हें भी चोटें आई हैं, जिसके कारण परिवार के लोग काफी चिंतित हैं.अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का उपचार किया गया. गर्भवती महिला की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने विशेष निगरानी में जांच की.
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने हलसी थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ALSO READ टीएमबीयू के कर्मचारियों की प्रोन्नति का रास्ता साफ, लोकभवन ने 15 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन