क्रिकेट मैच में सुंदरपुर ने भिड़हा को हराया
Updated at : 03 Jan 2026 5:54 PM (IST)
विज्ञापन

अमरपुर खेल मैदान में शनिवार को एसीएस कप सीजन -वन के दूसरे दिन आज दो मुकाबले खेले गये
विज्ञापन
एसीएस कप सीजन – वन, लीग मैच का दो-दो टीमों के बीच हो रहा मुकाबला
मेदनीचौकी. अमरपुर खेल मैदान में शनिवार को एसीएस कप सीजन -वन के दूसरे दिन आज दो मुकाबले खेले गये. पहले मुकाबले में भिड़हा और सुंदरपुर के बीच खेला गया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए सुंदरपुर ने 12 ओवर के खेल में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाया, जिसमें नीरज ने सर्वाधिक 41 रन और संतोष का 17 रन का योगदान रहा. जबकि गेंदबाजी में भिड़हा की तरफ से रजनीश 2 विकेट, अंकुर 2 विकेट व ननकऊ ने 2 विकेट लिये. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भिड़हा की टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पे मात्र 95 रन ही बना पायी और 15 रन से मैच हार गयी. बैटिंग में रजनीश ने 34 रन, अंकुर 21 रन आजाद 17 रन बना पाया. बोलिंग में सुंदरपुर की तरफ से हर्ष ने 3 विकेट,नीरज 2 विकेट लिया. नीरज को ऑलराउंडर खेल के लिए मेन ऑफ द मैच मिला. दूसरे मैच में किरणपुर का सामना हुसैना के साथ हुआ. जिसमें पहले बैटिंग करते हुए हुसैना की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाये. जिसमें दीपक ने 51 रन रॉकी 41 रन,गुलशन ने 25 रन बनाया. बोलिंग में किरणपुर की तरफ से अमरजीत 3 विकेट, रजनीश को एक विकेट मिला. लक्ष्य का पीछा करते हुए किरणपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर के मैच में 11 ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जिसमें छोटू ने 33 रन, अमरजीत ने 33 रन शामिल था. बोलिंग में हुसैना की तरफ से रॉकी ने 4 विकेट, दीपक शर्मा 4 विकेट शालू ने एक विकेट लिया. आयोजक चिन्मय रंजन ने बताया कि कल का मैच मेदनीचौकी और लगमा के बीच दूसरा मैच पहाड़पुर और डिघड़ी के बीच खेला जायेगा. अंपायरों में निक्कू, हनी, जबकि स्कोरिंग रजनीश ने की, कमेंट्री पैनल में चंदू और सुधांशु पांडेये के साथ संतोष, आजाद, अमन, मनीष ठाकुर सहयोगी में मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




