ढाई लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 14 Jan 2026 6:57 PM

विज्ञापन

मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने झपानी गांव में कार्रवाई करते हुए ढाई लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने झपानी गांव में कार्रवाई करते हुए ढाई लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई झपानी गांव स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के समीप की गयी. गिरफ्तार तस्कर की पहचान झपानी गांव निवासी रामदास महतो के पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार आरोपी को लखीसराय कोर्ट में पेश किया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि इस संबंध में एसआई चंद्रवीर सिंह के लिखित बयान के आधार पर मेदनीचौकी थाना में कांड संख्या 07/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन