परीक्षा की सभी पहलुओं की तैयारी कराती है प्रतिभा चयन एकता मंच

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 18 Jan 2026 6:15 PM

विज्ञापन

नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रतिभा चयन एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित 19वीं प्री बोर्ड परीक्षा के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया

विज्ञापन

मंच द्वारा आयोजित 19वीं प्री बोर्ड के सफल प्रतिभागी को किया गया पुरस्कृत

विधायक, नप सभापति व डीडीसी ने किया समारोह का उद्घाटन

लखीसराय. नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रतिभा चयन एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित 19वीं प्री बोर्ड परीक्षा के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मंच के सचिव पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष डॉ रामरूप दास ने की. जबकि संचालन शिक्षक सुशांत कुमार कर रहे थे. कार्यक्रम का उद्घाटन सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, लखीसराय नगरपरिषद के सभापति अरविंद पासवान, डीडीसी सुमित कुमार, डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार, स्काई विजन पब्लिक स्कूल की सचिव सविता शर्मा एवं मंच के उपाध्यक्ष डॉ रामप्रवेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान वेद विद्यालय अशोक धाम के बटुकों के द्वारा मंगलाचरण एवं मध्य विद्यालय लाखोचक की शिक्षिका मीरा कुमारी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा चयन एकता मंच के द्वारा विगत 19 वर्षों से प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन कर छात्रों को मुख्य परीक्षा से पहले परीक्षा के सभी पहलुओं की संपूर्ण तैयारी करायी जाती है. सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने एवं निरंतर अभ्यास करने को कहा. वहीं पूर्व विधायक फुलेना सिंह कहा प्रतिभा चयन एकता मंच द्वारा जो क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाया जा रहा है व अद्वितीय है. मौके पर मंच द्वारा आयोजित 19वीं प्री बोर्ड परीक्षा के सफल 47 प्रतिभागियों एवं 24 शिक्षकों को, डायरी, पुस्तक, मेडल व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. आगत सभी अतिथियों को मंच द्वारा चादर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने भी पहुंचकर छात्रों को प्रोत्साहित किया.इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अरविंद भारती, धर्म जागरण मंच के प्रांतीय संयोजक विनोद कुमार, मंच के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्रवण कुमार, सह नियंत्रक प्रिंस कुमार, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार, पूर्व जिला पार्षद नवनीत कुमार, वार्ड पार्षद जान मिल्टन पासवान, नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जूली देवी, प्रधानाध्यापक अभय कुमार शर्मा, सहदेव यादव, शशांक शेखर, राज कुमार, हेमलता कुमारी झा, डॉ नीरज राज सिंह, बबलू शर्मा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी छात्र-छात्राओं को ने मंच द्वारा आयोजित दही-चूड़ा सहभोज का लुत्फ उठाया. ज्ञात हो कि प्रतिभा चयन एकता मंच द्वारा आयोजित प्री बोर्ड परीक्षा सूबे में एक अद्वितीय आयोजन है जिससे छात्रों को काफी लाभ मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन